
रेजिस्ट्रैशन लिंक: https://vaishvikhindi.com/quizsphere/register26.php
भारत के हिंदी एवं हिंदीतर प्रांत के युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने हेतु वैश्विक हिंदी परिवार, भारतीय भाषा मंच और दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के संयुक्त तत्वाधान में सितंबर 2026 में निःशुल्क ऑनलाइन हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के विषय हिंदी, भारत, भारतीय भाषाएं, संस्कृति, साहित्य और सामान्य ज्ञान संबंधित होंगें। वैश्विक हिंदी परिवार हिंदी भाषा और साहित्य के लिए प्रतिबद्ध संगठन है। इसमें 70 से अधिक देशों के हिंदी से जुड़े विचारक, साहित्यकार तथा भाषाकर्मी जुड़ें हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हिंदीतर भाषी क्षेत्र के युवाओं के भारत और हिंदी के रिश्ते को और मजबूत करना है। राष्ट्रीय समन्वय और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है। प्रतियोगिता में जो सवाल पूछे जाएंगे वे हिंदी, भारतीय अस्मिता, सांस्कृतिक परिवेश, सामाजिक सौहार्दता के साथ प्रादेशिक मूल्यों से जुड़े होंगे। युवाओं के सामान्य ज्ञान संवर्धन, भाषायी ज्ञान और देश के बारे में उनकी जानकारी को बढ़ाने में यह प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी। प्रतिभागियों को पहले से राजभाषा अधिनियम के क्षेत्रानुसार ‘क’ क्षेत्र के छात्रों को 500 एवं ‘ख, ग’ क्षेत्र के छात्रों को 300 प्रश्नों का प्रश्न बैंक दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दिन उसी प्रश्न बैंक में से चुनिंदा 50 सवाल पूछे जाएंगे। प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित तिथि अनुसार इस प्रश्न बैंक को वैश्विक हिंदी परिवार की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें सामान्य जानकारी भरनी है जैसे उनका नाम, कॉलेज/ संस्थान/ विश्वविद्यालय का नाम, प्रतिभागी की कक्षा, मातृभाषा, उम्र, मोबाइल संख्या तथा राज्य का नाम इत्यादि।
प्रतियोगिता के नियम:
- इसमें 17 से 25 वर्ष (14.09.2025 तिथि तक की आयु) के युवा इसमें भाग ले सकेंगे।
- प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी के रूप में होगी। प्रतिभागियों को 50 बहुविकल्पीय (Objective type) प्रश्न दिए जाएंगे जिसके चार विकल्पों में से उन्हें एक सही उत्तर का चयन करना होगा। प्रतियोगिता की अवधि 30 मिनट होगी जिसके बाद लिंक स्वयं ही बंद हो जाएगा।
- हिंदी एवं हिंदीतर भाषियों के प्रतिभागियों के लिए राजभाषा अधिनियम के अनुसार ‘क’ क्षेत्र के लिए 500 प्रश्नों एवं ‘ख’ एवं ‘ग’ क्षेत्र के लिए 300 प्रश्नों का प्रश्न बैंक पहले से उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें भारतीय भाषाओं, संस्कृति, साहित्य और सामान्य ज्ञान संबंधित विषयों के प्रश्न होंगे। इन्हीं प्रश्नों में से प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न बैंक वैश्विक हिंदी परिवार की वेबसाइट (vaishvikhindi.com) पर निर्धारित तिथि को उपलब्ध होगा जिसे लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया जाएगा।
- प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 20.09.2026 होगी और इसका आयोजन दिनांक: 28.09.2026 (सोमवार) होगा और सभी युवाओं के लिए यह प्रतियोगिता नि:शुल्क होगी।
- परीक्षा के पश्चात् प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर प्रतिभागियों को निम्नलिखित वर्ग (ग्रेड) देते हुए प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रमाण-पत्र उनके द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर उन्हें प्राप्त हो जाएंगे।
I. 75% से 100% – उत्कृष्ट
II. 60% से 74% – बहुत अच्छा
III. 50% से 59% – अच्छा
IV. 40% से 49% – संतोषजनक
V. 39% से कम – प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र - उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा प्रतिभागियों को वैश्विक हिंदी परिवार एवं अन्य प्रायोजित संस्थाओं द्वारा अभिनंदित किया जाएगा।
- हिंदी भाषी ‘क’ क्षेत्र में तीन वर्गों के आधार पर रजिस्ट्रेशन होगा। पहला जिनका विषय हिंदी है दूसरा जो हिंदीतर राज्य के है परंतु हिंदी भाषी क्षेत्र में रहते हैं और तीसरा अन्य विषय के वे छात्र जिनका विषय हिंदी नहीं है। इसके अतिरिक्त ‘ख’ एवं ‘ग’ के हिंदीतर क्षेत्र में हिंदी भाषी एवं हिंदीतर छात्र प्रत्येक राज्य के प्रतिभागियों के दो वर्ग हिंदी का अध्ययन करने वाले विद्यार्थी एवं अन्य विषयों का अध्ययन करने वाले विद्यार्थी होंगे।
- प्रश्न पत्रों का स्तर राजभाषा विभाग के ‘क’ क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं दिल्ली संघ राज्य और ‘ख’ क्षेत्र महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगड़, पंजाब, दमन एवं दीव, दादरा व नागर हवेली एवं ‘ग’ क्षेत्र में उत्तर पूर्व राज्य पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुदुचेरी, गोवा, असम, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख के अनुसार होगा।
- इच्छुक प्रतिभागी वैश्विक हिंदी परिवार की वेबसाइट के पंजीयन लिंक पर क्लिक करके अथवा पोस्टर में दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्रतियोगिता हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रेजिस्ट्रैशन लिंक: https://vaishvikhindi.com/quizsphere/register26.php
