जी.डी. बिड़ला स्मृति व्याख्यान माला में व्याख्यान

देश के प्रख्यात उद्योगपति श्री जी.डी. बिरला की स्मृति में यूको बैंक, प्रधान कार्यालय द्वारा आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। व्याख्यान का विषय था – ‘नए जमाने की बैंकिंग के साथ भारतीय भाषाओं का भविष्य: चुनौतियां और समाधान’। इस व्याख्यान में मध्य प्रदेश के अंचल प्रमुख श्री लोकेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक श्री राजीव गंगवार ,मुख्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार के अलावा देशभर के राजभाषा अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
