हिंदुस्तानी प्रचार सभा में भारतीय भाषा के लेखकों और विद्वानों का एक विमर्श, रचना पाठ और स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न

दिनांक 2 जून, 2026 को हिंदुस्तानी प्रचार सभा में भारतीय भाषा के लेखकों और विद्वानों का एक विमर्श, रचना पाठ और स्नेह मिलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे कवि- लेखक और भारतीय भाषाओं के विद्वान श्री अनिल जोशी थे। इस अवसर पर मुम्बई के अनेक लेखक, कवि और अनुवादक उपस्थित थे। हिंदुस्तानी प्रचार सभा के ट्रस्टी व मानद सचिव फ़िरोज़ पैच की अनुपस्थिति में सभा की परियोजना निदेशक डॉ. मनप्रीत कौर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी अभ्यागतों का स्वागत किया। सभा के वरिष्ठ कार्यकारी संजय मांजरेकर ने शॉल देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। तत्पश्चात अनिल जोशी ने उपस्थित रचनाकारों से अपना-अपना संक्षिप्त परिचय देने का आग्रह किया। लेखक- प्राध्यापक डॉ. रवींद्र कात्यायन, अभिनेता- लेखक नवीन भास्कर, लेखक- प्राध्यापक दिनेश पाठक, कथाकार, अनुवादक रमेश यादव ने अपने विभिन्न साहित्यिक उपलब्धियों और उपक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अनिल जोशी ने अपनी कुछ अर्थपूर्ण कविताओं का पाठ किया। उन्होंने सभा के साथ मिलकर भविष्य में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। इस आयोजन में हिन्दुस्तानी प्रचार सभा के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। सभा के परियोजना समन्वयक राकेश कुमार त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

रिपोर्ट – अनिल जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »