साहित्य, संस्कृति और काव्य का सुंदर पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

कभी कभी अचानक विशेष आमंत्रित होने पर जब साहित्यिक मंच मिलता है तो सच में सुखद अनुभूति होती है।
“अन्तर्राष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर “मंच द्वारा हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी पंचकूला के सहयोग से फरीदाबाद सैक्टर 21 ए में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी “रहे। कार्यक्रम में पूरे देश से लगभग 40 कवियों, साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक “सतीश कुमार फागना” ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का सशक्त संचालन व संयोजन कवयित्री व लेखिका दीपा शर्मा “उजाला” व सुषमा जोशी ने किया। सरस्वती वंदना में नन्हें बच्चों ने कथक शैली में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। कविता पाठ में जहाँ एक ओर नन्हीं चिड़िया “चिया” ने अपनी दादी के जाने पर उनकी स्मृति में मार्मिक कविता प्रस्तुत की वहीं देश के जाने माने साहित्यकारों ने अपनी कविताओं, गीतों व मुक्तकों से कार्यक्रम को स्मरणीय बनाया। निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने मातृभाषा में शिक्षा की बात की वहीं आदरणीय अनीता वर्मा ने त्रिभाषा शिक्षा नीति पर चर्चा के साथ-साथ विदेशों में हिन्दी शिक्षण, भारतीय संस्कृति पर अपना पक्ष रखा साथ ही कविता पाठ भी किया। प्रतिष्ठित कवि, व्यंग्यकार डॉ. वेद प्रकाश “व्यथित“ ने अपनी सशक्त कविताओं का पाठ भी किया और अपनी पुस्तक “अहिल्या“ भी भेंट की।

विधायक हरीश फागना ने संस्था अध्यक्ष श्री विनोद वर्मा एवं व्यवस्थापिका श्रीमती दीपा शर्मा ‘उजाला’ को सुंदर आयोजन के लिए विशेष बधाई दी। साथ ही मधुकर राव लारोकर ,अधीक्षक ज्योति वर्णवाल जी,संदीप जी एवं सुषमा जोशी जी सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रमुख कवियों में ज्योति वर्णवाल – बिहार,मधु गुप्ता – गाजियाबाद, मधुकर राव लारोकर जी – नागपुर, ओज कवि प्रमोद राणा – हापुड़, कपिल, कपिला, राजकुमार झा, निकुंज – कोलकाता, शकुंतला ‘काजल’, वीरेंद्र कुमार जगदीश चंद पांचाल, जगदीश मोहन, मोहिंदर शर्मा, त्रिलोक चंद सेन, प्रवीण व्यास, गोल्डी ‘गीतकार’, एन.सी. खंडेलवाल, वेद प्रकाश शर्मा, प्रमोद राणा, सीमा कौशिक, सुषमा जोशी, सलोनी चावला, राजेंद्र यादव, कृष्णा शर्मा दामिनी ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रिपोर्ट :— दीपा शर्मा ‘उजाला’

One thought on “साहित्य, संस्कृति और काव्य का सुंदर पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न”
  1. इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ अनिता जी ने विदेश में हिंदी अध्यापन के अनुभव बताए। उन्होंने विदेश ने हिंदी भाषा के प्रति लगाव के विषय में विस्तार से विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »