“शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस पर त्रिपुरा विश्वविद्यालय में भारतीय शिक्षा दिवस का गरिमामय आयोजन”

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस एवं भारतीय शिक्षा दिवस के अवसर पर त्रिपुरा प्रांत में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य वक्ता प्रो. तिमिर त्रिपाठी, क्षेत्र संयोजक, उत्तर-पूर्व क्षेत्र, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, श्री बिमल कांति रॉय, संघ चालक, स्वयं सेवक संघ त्रिपुरा प्रांत, प्रो. विनोद कुमार मिश्र, राष्ट्रीय सह-सायोजक, भारतीय भाषा मंच, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, डॉ. विश्व बंधु, सह प्राध्यापक, संस्कृत विभाग त्रिपुरा यूनिवर्सिटी। डॉ. आलोक कुमार पांडे, सहायक प्राध्यापक हिंदी विभाग, त्रिपुरा विश्वविद्यालय, ने मंच संचालन एवं डॉ. मनोज कुमार मौर्य, प्रांत संयोजक, शोध प्रकल्प ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, न्यास के त्रिपुरा प्रांत के सभी कार्यकर्ता एवं विश्वविद्यालय के शोध-छात्र ने भाग लिया।
