वैश्विक हिंदी परिवार का ऑनलाइन कार्यक्रम “मेरे जीवन में मातृभाषा – स्थिति और चुनौतियाँ”

Suchnaa (31)

वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा केंद्रीय हिंदी संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद, वातायन तथा भारतीय भाषा मंच के सहयोग से ‘मेरे जीवन में मातृभाषा – स्थिति और चुनौतियाँ’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन विमर्श का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश वर्मा करेंगे। प्रो. सुधीर प्रताप सिंह मुख्य वक्ता, डॉ. सोमा बंद्योपाध्याय सान्निध्य वक्ता तथा सुश्री नर्मदा कुमारी बीज वक्तव्य देंगी। कार्यक्रम में डॉ. किरण खत्री, डॉ. विवेक शर्मा और डॉ. मुदस्सिर अहमद भट्ट विशेष वक्ता के रूप में सहभागिता करेंगे। विमर्श में डॉ. नवदीप जोशी, सुश्री आरुषी ठाकुर और सुश्री किरण सिंह भी अपने विचार रखेंगी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री विशाखा अरोड़ा करेंगी।

दिनांक: 06 सितंबर 2026, रविवार
समय: सायं 6 बजे (भारतीय समयानुसार)
माध्यम: ऑनलाइन (वेब संगोष्ठी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »