स्वर साधना द्वारा “कृष्ण लीला” बाल संगीत नाट्य का सफल मंचन

ब्रैम्पटन: स्वर साधना म्यूज़िक लवर्स क्लब द्वारा “कृष्ण लीला – बाल संगीत नाट्य” की दो शानदार प्रस्तुतियाँ रविवार, 30 अगस्त 2026 को लेस्टर बी. पियर्सन थिएटर, ब्रैम्पटन में सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
दोनों प्रस्तुतियों में 450 से अधिक दर्शकों ने भाग लिया और बाल कलाकारों तथा पूरी प्रोडक्शन टीम के शानदार प्रयास की तालियों के साथ सराहना की। बच्चों ने संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
“कृष्ण लीला” केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण, भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों से परिचित कराने का एक सुंदर माध्यम बनी। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हुए उन्हें आत्मविश्वासी, संस्कारी और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना था।
स्वर साधना सभी बाल कलाकारों को हार्दिक बधाई देती है और बच्चों को निरंतर प्रोत्साहन एवं सहयोग देने के लिए सभी माता-पिता का हृदय से आभार व्यक्त करती है। साथ ही, प्रोडक्शन टीम, स्वयंसेवकों और सभी सहयोगियों का भी विशेष धन्यवाद।
रिपोर्ट: जय भावसार
