उपन्यास ‘अल्कनंदा सुत’ पर पुस्तक-परिचर्चा
आरहूस विश्वविद्यालय, डेनमार्क के इंडिया एंड साउथ एशिया स्टडीज विभाग द्वारा 25 सितंबर 2026 को अर्चना पैंथुली के उपन्यास ‘अल्कनंदा सुत’ पर ऑनलाइन पुस्तक-परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सत्यकेतु सांकृत करेंगे। परिचर्चा में राधा रतूड़ी, डॉ. हाइन्ज वर्नर वेसलर, डॉ. मनोज मोक्षेन्द्र और डॉ. सारिका कालरा विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल होंगे। संचालन डॉ. विवेक कुमार शुक्ला करेंगे।

