हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न
पुणे, 23 सितंबर 2026 : एस. एन. डी. टी. कला और वाणिज्य महिला महाविद्यालय(स्वायत्त), पुणे के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर 2026 को महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का विषय ‘हिंदी भाषा का वैश्विक परिदृश्य’ था। मुख्य वक्ता के रूप में स्वरांगी साने (अंतरराष्ट्रीय समिति सचिव (भारत) वैश्विक हिंदी परिवार) ने उपस्थित छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हिंदी भाषा के वैश्विक स्वरूप, उसकी व्यापकता तथा वर्तमान समय में हिंदी के बढ़ते महत्व पर विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ भरत व्हनकटे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रो. डॉ. चंद्रकांत मिसाळ ने की। प्रास्ताविक हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शिवदत्ता वावळकर ने किया। उन्होंने हिंदी दिवस के महत्व तथा हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की समन्वयक प्रा.सुप्रिया शेरे थी। संचालन हिंदी विभाग की छात्रा कोमल पायगुडे ने किया तथा चंचल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। अतिथि परिचय पायल लोंढे ने दिया। साक्षी जागते, अंजली भोसले, अदिती सरोदे, नीलम यादव, कोमल गुप्ता, सिद्धि क्षीरसागर, साक्षी शर्मा, तनु यादव सहित मराठी विभाग की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। हिंदी विभाग की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रो मिसाळ और स्वरांगी साने ने प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, रुचि एवं अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने की दृष्टि से किया गया।

