युवा साहित्यी : गुजराती कविता-पाठ
साहित्य अकादेमी द्वारा पद्मपराग, वल्लभविद्यानगर, गुजरात के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘युवा साहित्यी’ (गुजराती कविता-पाठ) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादेमी के सदस्य एवं गुजराती परामर्श मंडल से जुड़े अजय सिंह चौहान करेंगे। इसमें माधव आस्तिक, निकुंज भट्ट, नरेंद्रसिंह गोहिल, कौशिक परमार और रीनलबेन पटेल कविता-पाठ करेंगे। संचालन किशन पटेल करेंगे। कार्यक्रम 26 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे सरदार पटेल विश्वविद्यालय, वल्लभविद्यानगर, गुजरात के मानवविद्या भवन स्थित आदि शंकराचार्य ऑडिटोरियम में होगा।

