दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा साहित्यकार सम्मान समारोह–2026
दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को सायं 4:30 बजे हिंदी भवन, 11 विष्णु दिगंबर मार्ग, नई दिल्ली में साहित्यकार सम्मान समारोह–2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शाहनवाज हुसैन (पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार) सारस्वत अतिथि श्री अनिल जोशी (अध्यक्ष, वैश्विक हिन्दी परिवार) तथा अध्यक्षता श्रीमती इंदिरा मोहन (अध्यक्ष, दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन) करेंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हरीश अरोड़ा (महामंत्री, दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन) करेंगे।

