हिंदी सेवा के लिए आईसीसीआर द्वारा विशेष सम्मान, पद्म विभूतियों के साथ हुआ अभिनंदन

Reu

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित हिन्दी पखवाड़े में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें देश भर के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित व भारत व विदेशों में हिन्दी के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भेजे गए वीडियो संदेश आरम्भ हुआ।

Eru

उसके बाद भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की महानिदेशक नलिनी सिंघला ने अपने संबोधन में कहा कि देश विदेश के छात्र हिन्दी भाषा से जुड़ रहें हैं यह बहुत उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि हम आज बहुत उत्साहित हैं कि सत्तर से भी अधिक युवा हमारे द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं से इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। देश विदेश के सम्मानों की श्रेणी में कवि साहित्यकार पद्मश्री अशोक चक्रधर, भारत के पूर्व राष्ट्रपति के चिकित्सक पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, प्रतिष्ठित साहित्यकार व विदेशों में हिन्दी की अध्यापिका अनीता वर्मा, पद्मभूषण चित्रकार जतिन दास, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से पद्मश्री डॉ. भार्गव, कथक गुरू पद्मश्री पुरुषोत्तम दाधीच, पद्मश्री भैरो सिंह, व भाषाविद डॉ. विमलेश कांति वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सशक्त संचालन कर रहे उप महानिदेशक डॉ. राजेश रंजन ने सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय देते हुए कहा कि हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में इन सब की उपस्थिति विशेष महत्व रखती है। आयोजन में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवाओं व छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद के विशिष्ट अधिकारियों में सुनील कुमार सिंह, राजकुमार, मनोज कुमार, राजू लाल मीना की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »