डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : बौद्धिक विरासत, राष्ट्रीय दृष्टि और विकसित भारत की अनवरत यात्रा
साहित्य अकादेमी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 13–14 अक्टूबर 2026 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, पंजाबी बाग पश्चिम, नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बौद्धिक विरासत, राष्ट्रीय दृष्टि, सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान तथा विकसित भारत की संकल्पना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में समकालीन विमर्श के संदर्भ में उनके विचारों, विरासत और प्रासंगिकता पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएँगे तथा विद्वानों द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विविध पक्षों पर चर्चा की जाएगी।

