साहित्य अकादेमी एवं हिंदुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में बहुभाषी कवि-सम्मेलन का आयोजन

B (2)

साहित्य अकादेमी एवं हिंदुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे हिंदुस्तानी प्रचार सभा सभागार, महात्मा गांधी मेमोरियल बिल्डिंग, चर्चगेट (पश्चिम), मुंबई में बहुभाषी कवि-सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य अकादेमी के क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई के कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश नागर स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे तथा हिंदुस्तानी प्रचार सभा, मुंबई की निदेशक मनप्रीत कौर प्रारंभिक वक्तव्य देंगी। साहित्य अकादेमी के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की सदस्य विद्या पाटील की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में कोंकणी के मारुति अभ्यंकर, गुजराती के उदयभान कमकर, मराठी के सुनीता राजळ, सिंधी के अरुणा जयवाणी तथा हिंदी के संध्या यादव अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। यह आयोजन विभिन्न भारतीय भाषाओं की साहित्यिक समृद्धि को साझा करने तथा बहुभाषिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »