Poster VaishvikUvach

‘वैश्विक हिंदी परिवार’ के सुधी पाठकों और रचनाकारों को सादर नमस्कार। अपनी इस साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक यात्रा को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए, हम अपने मंच पर एक नए स्तंभ की शुरुआत करने जा रहे हैं – “वैश्विक उवाच”। यह स्तंभ किसी एक विषय की परिधि में बंधा नहीं होगा, बल्कि यह हमारे समय के जीवंत प्रश्नों, समाज के बदलते चेहरों, राजनीति, धर्म, भाषा और साहित्य के सरोकारों और अनकही मानवीय संवेदनाओं का एक खुला दस्तावेज बनेगा। इसमें आपको देश-विदेश के रोचक यात्रा वृत्तांत, किसी विशेष व्यक्तित्व की अनछुए आयाम, स्वास्थ्य , नैतिकता, हृदयस्पर्शी संस्मरण, समसामयिक विषयों पर बेबाक विचार आदि साझा किए जाएंगे।

इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य केवल सूचनाएँ या विचार परोसना नहीं, बल्कि विश्व भर में फैले हिंदी प्रेमियों के बीच एक सार्थक और स्वस्थ संवाद स्थापित करना है। हमारा मानना है कि हर अनुभव में एक कहानी छिपी होती है और हर विचार में एक नई दिशा देने की शक्ति होती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार आपने इस मंच के अन्य प्रयासों को अपना स्नेह और सहयोग दिया है, उसी तरह यह नया स्तंभ भी आपकी वैचारिक जिज्ञासा को तृप्त करेगा।

“वैश्विक उवाच” की यह श्रृंखला २२ नवम्बर २०२६ से आरम्भ होगी और प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को वैश्विक हिंदी परिवार की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ करेगी।

आइए, शब्दों के इस नए सफर में हमारे सहयात्री बनें और अपने अमूल्य विचारों से इस संवाद को और अधिक समृद्ध करें।

डॉ० वरुण कुमार
(सम्पादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »