गोवा में दीपोत्सव काव्य गोष्ठी का आयोजन

18 नवंबर, 2026 को वैश्विक हिंदी परिवार–गोवा के तत्वावधान में दीपोत्सव नवंबर 2026 के अंतर्गत विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप सी. लोटलीकर करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री वरुण कुमार (पूर्व निदेशक, रेल मंत्रालय) उपस्थित रहेंगे। सुश्री स्वरांगी साने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी। गोष्ठी में विभिन्न रचनाकार काव्य-पाठ करेंगे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रो. वर्षा प्रभुगांवकर करेंगी। संयोजन डॉ. गंगाधर वानोडे तथा धन्यवाद ज्ञापन मैथिली पी. राव करेंगी।
