मनोज अबोध को मिलेगा 7वाँ सूरज प्रकाश मारवाह साहित्य रत्न अवार्ड

Ffg

नोएडा। वरिष्ठ हिंदी कवि एवं साहित्यकार मनोज अबोध को साहित्य और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 7वें सूरज प्रकाश मारवाह साहित्य रत्न अवार्ड–2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा एवं एशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स की ओर से प्रदान किया जा रहा है।

आयोजन समिति द्वारा 17 नवंबर 2026 को भेजे गए आधिकारिक आमंत्रण पत्र में मनोज अबोध को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किए जाने की सूचना दी गई है। पत्र में उनके साहित्यिक योगदान, कला एवं संस्कृति के संवर्धन तथा समाज को प्रेरित करने वाले रचनात्मक कार्यों की सराहना की गई है।
यह सम्मान 12वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा-2026 के अंतर्गत 27 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे मारवाह स्टूडियोज, फिल्म सिटी, सेक्टर-16ए, नोएडा में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह साहित्यिक महोत्सव 26 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »