हील्स मुशायरा — अदब और अपनेपन की एक मिसाल

Hhh

23 नवंबर 2026 को द्वारका, नई दिल्ली के ‘क्रिएटिव अनलॉक’ में HEALS फ़ाउंडेशन की ओर से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन हुआ। महफ़िल की अध्यक्षता डॉ ख़ुर्रम नूर और निज़ामत मशहूर शाइर फ़रीद अहमद फ़रीद ने बख़ूबी निभाई। ख़ुसूसी मेहमान शाइर जनाब ऐन मीम कौसर साहब की शिरकत ने मुशायरे को एक अलग ही बुलंदी से नवाज़ा।

Ggg

कार्यक्रम की सबसे ख़ूबसूरत बात थी तमाम अदबी दोस्तों को तसल्ली से उनका कलाम सुनना। हर शायर का अपना लहजा था और हर कवि के कहने का अपना अंदाज़। किसी मिसरे पर दिल से निकली ‘वाह’ और किसी कविता पर बज उठीं तालियाँ सुनने और सुनाने, दोनों का लुत्फ़ बढ़ाती रहीं।

HEALS फ़ाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता सोनी ने सबका ख़ैरमक़दम किया, मुशायरे की दोनों संयोजिकाओं, कमला सिंह ‘ज़ीनत’ जी और गुल बहार ‘गुल’ जी, को इस ख़ूबसूरत आयोजन के लिए दिली मुबारकबाद।दोनों ने सलीक़े से महफ़िल सजाई और मेहमानों का ख़याल रखा।

श्री रजनीश त्यागी जी, डॉ. गीतांजलि नीरज अरोड़ा ‘गीत’ जी, रचना निर्मल जी, गोल्डी ग़ज़ब जी, डॉ. लिज़ा ख़ान जी और कनुप्रिया जी का साथ पाकर बहुत ख़ुशी हुई। दिलदार देहलवी साहब, ज़र्रा साहब, अहमद अल्वी साहब, सरताज सबीना साहिबा, रजनी बाला जी , रवींद्र रफ़ीक़ जी , सुरिंदर सिफर साहब और प्रमोद असर साहब की मौजूदगी ने महफ़िल की रौनक़ और बढ़ा दी।

सभी कवियों और शायरों को उनके उम्दा कलाम के लिए बधाई। श्रोताओं का भी ख़ास शुक्रिया, जिन्होंने हर प्रस्तुति को इतने मन से सुना और इतनी दिलदारी से दाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »