प्रो.रविकिरण गळंगे जी को “राज्यस्तरीय सरस्वती रत्न” पुरस्कार

Gg (5)

महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे के पूर्व सचिव एवं यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ, कोथरूड, पुणे केंद्र के वरिष्ठ महाविद्यालय के व्याख्याता प्रो.रविकिरण गळंगे जी की शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्षों की दीर्घ अध्यापन सेवा तथा अनुवाद कार्य हेतु ‘विश्वात्मक मराठी साहित्य कट्टा’ इस संस्था की ओर से उपरोक्त पुरस्कार प्रदान किया गया।
अक्षरवेल सभागृह में संपन्न इस कार्यक्रम में व्यासपीठ पर कोल्हापुर की ज्येष्ठ कवियित्री एवं लेखिका सुश्री.अंजली डोळे जी और सुप्रसिद्ध गायिका तथा अभिनेत्री सुश्री.मनीषा सराफ जी उपस्थित थी।
प्रो.रविकिरण गळंगे अध्यापन के साथ साथ अनुवाद का भी कार्य कर रहे हैं। उनकी मराठी से हिंदी में अनूदित कुल आठ पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
प्रो.रविकिरण गळंगे जी को आजतक विविध शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की और से कुल 15 पुरस्कार प्रदान किए गये हैं। उनका यह चौथा राज्यस्तरीय पुरस्कार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »