
जय वर्मा
जन्म : जिवना, मेरठ, भारत।
शिक्षा : प्राथमिक–रुद्रपुर, नैनीताल। बी. ए.–रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज, मेरठ विश्वविद्यालय। ब्रोक्स्टो कॉलेज से बी. टेक., वित्त। नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से एडवांस डिप्लोमा एवं पी. जी. सरर्टिफिकेट इन मैनेजमेंट।
संप्रति : ‘काव्य रंग’ साहित्यिक संस्था की संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष, 2011 से। गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक समुदाय ट्रेंड की संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष, 2003 से 2011 तक।
नॉटिंघम एशियन आर्ट्स काउन्सिल की डायरेक्टर। फेस्टिवल ऑफ वर्ड्स की बोर्ड मेंबर। नॉटिंघम UNESCO सिटी ऑफ लिटरेचर की पूर्व निदेशक। हेल्थसर्विस में प्रैक्टिस प्रबंधक से सेवानिवृत्त।
साहित्यिक : 15 वर्षों तक कला निकेतन हिंदी स्कूल नॉटिंघम में हिंदी शिक्षिका। नॉटिंघम हिंदी रीडिंग ग्रुप की संस्थापक। विश्व हिंदी सम्मेलन, लंदन 1999, न्यूयॉर्क, यू.एस.ए. 2007; जोहंसबर्ग, साउथ अफ्रीका 2012; भोपाल, भारत 2015 में सक्रिय भागीदारी। कॉन्फ्रेंस ऑफ साउथ एशियन लैंग्वेज एंड लिटरेच (ICOSAL), मास्को 2006 और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी 2007 में सक्रिय सहभागिता। महाराष्ट्र बोर्ड के दसवीं कक्षा के लिए कविता संलग्न। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) द्वारा बी ए के पाठ्यक्रम में कहानी संलग्न।
अनुभव : लैंग्वेज सेंटर नॉटिंघम में पाठ्यक्रम, अनुवाद एवं हिंदी पुस्तक समन्वयक, बी बी सी रेडियो नॉटिंघम पर हिंदी कार्यक्रम प्रस्तुति। विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्यान हेतु आमंत्रित।
अभिरुचि : हिंदी लेखन, हिंदी भाषा एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार, ब्रिटिश एवं भारतीय समाज में सांस्कृतिक संबंध बनाना। ब्रिज, गोल्फ खेलना। शाकाहारी भोजन।
सम्मान : नॉटिंघम रॉबिनहुड किले पर 2021 में नाम एवं कविता अंकित। डॉ हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य सम्मान, भारतीय उच्चायोग लंदन, 2018। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त मेमोरियल ट्रस्ट, दिल्ली द्वारा प्रवासी साहित्यकार पुरस्कार 2009। ‘अक्षरम‘, ‘कथा यूके‘ एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा भारत एवं अन्य देशों में सम्मानित। 2010 में नॉटिंघम के किले में नागरिकों की चित्र प्रदर्शनी में सम्मिलित।
प्रकाशन :
कविता संग्रह : सहयात्री हैं हम
कहानी संग्रह : सात कदम
संपादन : कलर्स ऑफ पोएट्री
मदरटंग परियोजना के अंतर्गत हिंदी पाठ्यक्रम की 31 पुस्तकों का सामूहिक अनुवाद एवं लेखन, 1988।
संपादन—हिंदी की विश्व यात्रा और सांस्कृतिक प्रदूषण। बी. एल. गौड़ द्वारा संपादित जय वर्मा के साहित्य पर आलोचनात्मक पुस्तक कर्मयोगी : लेखिका जय वर्मा।
श्रीमती जय वर्मा का 23 अप्रैल 2025, रात 03.30 बजे निधन हो गया।
उनकी स्मृति में ‘स्मृतियों में जय वर्मा’ कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं।
आप Zoom Meeting के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।
ARSP INDIA and VAISHVIK HINDI PARIVAR is inviting you to a scheduled Zoom meeting.
अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद और वैश्विक हिंदी परिवार आपको ज़ूम बैठक में निम्न लिंक के माध्यम से आमंत्रित करता है।
Topic: स्मृतियों में जय वर्मा
Time: May 17, 2025 16:00 India
Join Zoom Meeting
https://us06web.zoom.us/j/85778121091?pwd=O6841CzLrL5cFwwH6PInCLKdLj1cmx.1
Meeting ID: 857 7812 1091
Passcode: 534502