इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र , क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी द्वारा “मॉरीशस में भोजपुरी लोककलाएं” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। व्याख्यान सत्र में मुख्यवक्ता माननीया डॉ. सरिता बुधू (प्रख्यात भोजपुरी अध्येत्री एवं साहित्यकार, मॉरीशस) ने भोजपुरी के सम्मान साधना के अपने संघर्ष पर विस्तृत व्याख्यान दिया। विशेष रूप से उन्होंने अपना सम्पूर्ण संभाषण विशुद्ध भोजपुरी में दिया। उनका कहना था कि भोजपुरी भाषा नहीं जीने की कला है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. संजय कुमार ने कहा, ‘यदि भाषा आपका अस्तित्व है इसके अभाव से आपकी पहचान भी विलोपित हो जाती है। उन्होंने व्याख्यायित किया कि भोजपुरी संरक्षण के लिए जो कार्य हमें करना चाहिए वो मॉरीशस और उसके जैसे अन्य भारतीय प्रवासियों की प्रमुखता वाले राष्ट्र के लोग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान लोकगायिक रंजना राय एवं डॉ. मन्नू यादव ने लोक गायन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »