प्राची मिश्रा

(कवयित्री, समाज सेविका, मोटिवेशनल स्पीकर)

विधा :- मुक्तक,गीत, गज़ल एवं कविताएं, कहानियाँ

जन्म :- 05 सितम्बर 1987, सतना (म.प्र.)

माता :- श्रीमती अनीता त्रिपाठी

पिता :- श्री आलोक त्रिपाठी

शिक्षा :- बी. सी.ए. (कम्प्यूटर्स), एम.बी.ए. (ह्यूमन रिसोर्स), वर्तमान में एम.ए. (हिंदी साहित्य)

वर्तमान पद :- फाउंडर (तृण तिनका होप फाउंडेशन)

कार्यक्षेत्र:- दिल्ली पब्लिक स्कूल सतना एवं डेटा साइंसेज इंफोटेक बैंगलोर (अब कार्यरत नहीं), अब “तिनका द होप” नामक समाजसेवी संस्था चलाती हैं एवं लेखन कार्य करती हैं। मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल “jeevanpaheli” को भी गति प्रदान कर रही हैं।

लेखन:- विद्यालय के दिनों से ही लेखन कर रही हैं और अब तक,तीन सौ से अधिक कविताएं और मुक्तक जिनमें प्रमुख कविताएं “उर्मिला”,”वो आखरी मकान”,”स्त्री ना पुरुष” इत्यादि हैं ।

कहानियां:- कॉटेज (पाँच भाग, हिन्दी प्रतिलिपि पर प्राकाशित हो चुकी है), “अग्निपरीक्षा”, “पुर्नविवाह”, “अपराधी” एवं “लाडो” प्रमुख हैं।

लघु उपन्यास “रमइया” शीघ्र ही प्रकाशित होगा।

हिन्दी की प्रतिष्ठित साहित्यिक  पत्रिकाओं- “साहित्यनामा”, मेरी सहेली,मधुरिमा इत्यादि में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं,हाल ही प्रकाशित ई-पत्रिका “समाज का दर्पण” में भी रचनाएं प्राकशित हुई हैं। अदम्य और आगार काव्य संकलन में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।

प्रसारण एवं टेलीकास्ट :- वर्तमान में टीवी शो “वाह भाई वाह” में प्रख्यात कवि शैलेश लोढ़ा के संचालन में काव्यपाठ किया, फ़ेसबुक पर कई काव्य पटल पर दो सौ से अधिक सफल काव्य पाठ जिनमें “अनकहे अल्फ़ाज़”,सामाजिक,साहित्य प्रभा, दर्पण”,”गीत गोपाल” “मंच”  इत्यादि शामिल हैं।

शौक:- लेखन , चित्रकारी ,किताबें पढ़ना।

सम्मान : महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, अटल साहित्य सम्मान “अदम्य” कवियत्री सम्मान इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »