प्रथम अफ्रीकी क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न (रिपोर्ट)

मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा में भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम अफ्रीकी क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन 8- 9 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ। मिस्र के अलावा दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, जांबिया, केन्या, तंजानिया ,मॉरीशस आदि देशों के हिंदी लेखकों एवं शिक्षकों की भागीदारी रही। सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर विदेश सचिव (दक्षिण) श्रीमती नीना मल्होत्रा, मिस्र में भारत के राजदूत श्री सुरेश के रेड्डी, ऐन शेम्स विश्वविद्यालय, मिस्र के अध्यक्ष तथा नेपाल के राजदूत श्री सुशील कुमार लम्साल की विशिष्ट उपस्थिति रही। इस सम्मेलन का संयोजन मौलाना अबुल कलाम आजाद, सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक श्री प्रकाश चौधरी ने किया। इस अवसर पर आईसेक्ट प्रकाशन द्वारा मेरे संपादन में प्रकाशित पुस्तक ‘विश्व में हिंदी’ (70 देशों में हिंदी) विदेश सचिव (दक्षिण) श्रीमती नीना मल्होत्रा तथा भारतीय राजदूत श्री रेड्डी को भेंट की। सम्मेलन में मिस्र के विश्वविद्यालय तथा संस्थाओं में अध्यनरत सौ से अधिक विद्यार्थियों , शिक्षकों तथा लेखकों की भी भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »