आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित संस्था इलासा (इंडियन लिटरेरी एंड आर्ट सोसाइटी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया) ने हिंदी साहित्य व हिंदी शिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही विश्व की प्रतिष्ठित भारतीय महिलाओं को किया सम्मानित

आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित संस्था इलासा (इंडियन लिटरेरी एंड आर्ट सोसाइटी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया) ने हिंदी साहित्य व हिंदी शिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही विश्व की प्रतिष्ठित भारतीय महिलाओं को सम्मानित किया।
इलासा की संस्थापक प्रतिष्ठित लेखिका रेखा राजवंशी ने कहा कि इस वर्ष हमारी संस्था ने लेखन, शिक्षण व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “भाषा और साहित्य में उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया है। इस क्रम में भारत से डॉ कुमुद शर्मा ( वी सी वर्धा विश्वविद्यालय), प्रो. डॉ रमा (प्राचार्य हंसराज कॉलेज), अनीता वर्मा (वरिष्ठ लेखिका व मीडियाकर्मी), अलका सिन्हा ( वरिष्ठ साहित्यकार तथा मीडियाकर्मी) को तथा विदेश में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाली लेखिकाएं – सुधा ओम ढींगरा(वरिष्ठ लेखिका अमेरिका ) शैल अग्रवाल (वरिष्ठ साहित्यकार ब्रिटेन) अर्चना पैन्यूली (वरिष्ठ साहित्यकार, डेनमार्क), रमा शर्मा ( पत्रिका संपादिका,जापान) को सम्मानित किया। हिंदी साहित्य के प्रचार- प्रसार में संलग्न अर्पणा संत सिंह ( आनलाइन प्रकाशन गृहस्वामिनी) में का भी चयन किया गया है।
संस्था की संस्थापक रेखा राजवंशी ने बताया कि इन सभी कर्मठ महिलाओं के नॉमिनेशन साहित्यकारों और शिक्षाविदों के नामांकन के आधार पर किये गए।
ये सभी महिलाएँ अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं और भाषा व साहित्य के प्रति समर्पित हैं।
यह नॉट फॉर प्रॉफिट संस्था ऑस्ट्रेलिया में पिछले पंद्रह सालों से कार्यरत है और इसे विश्वरंग भोपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। संस्था का उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया के साहित्यकारों तथा विदेशी और भारतीय साहित्यकारों के मध्य पुल स्थापित करना है।
रिपोर्ट – अनीता वर्मा
