“प्रस्तुति -खुला मंच“ फरीदाबाद इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन

ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित साहित्यकार रीता कौशल के भारत आगमन पर उनके सम्मान में गोष्ठी का आयोजन 18 मार्च को फरीदाबाद सैक्टर 46 में किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ वेद व्यथित जी के खण्ड काव्य “अहिल्या “ का भी लोकार्पण व उस पर चर्चा हुई।। वेद व्यथित जी की ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । उन्हें व मुख्य अतिथि रीता कौशल ( ऑस्ट्रेलिया )जिन्हें डॉ निर्मल वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया है, इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन व आयोजन वरिष्ठ लेखिका साहित्यकार अनीता वर्मा ने किया व अपनी सशक्त रचनाओं का पाठ भी किया
कवयित्री व पॉडकास्ट, वीडियो व रचना शाला स्टूडियो की संस्थापक रचना गोयल ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया। कवयित्री दीपा शर्मा ने अपनी जीवन यात्रा व लेखन पर बात करते हुए अपनी पहली लिखी हुई रचना सुनाई। नवोदित लेखिका वंदना झा ने अपनी अंग्रेज़ी में प्रकाशित पुस्तक “Ganesha” की चर्चा करते हुए अपनी बात रखी। वरिष्ठ चित्रकार व लेखिका अंजु दुआ जैमिनी जी ने अपने लघुकविता संग्रह “ पनीला प्रेम” से कविताओं का पाठ किया व अपनी पुस्तकें भी भेंट की। कवयित्री, लेखिका आशमा कौल ने अपनी सद्यः प्रकाशित पुस्तक में कुछ कविताएँ पढ़ी। कवयित्री सुमन माहेश्वरी ने अपनी कविता में उपस्थित सभी कवियों का नाम लेते हुए सबका अभिनंदन किया। कवि व प्रकाशक अशोक सत्यवीर ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि रीता कौशल ने अपनी रचना प्रक्रिया पर भी बात की और यह भी कहा कि मैंने प्रारंभिक दौर में कविताएँ लिखीं थीं वर्तमान में कहानियाँ व उपन्यास लिख रहीं हूँ उसके बाद उन्होंने अपनी कई कविताएँ सुनाईं और ढेर सारी तालियाँ अपने नाम कीं। कार्यक्रम अध्यक्ष वेदप्रकाश व्यथित ने अपनी कुछ कविताएँ सुनाईं और सबके अनुरोध पर अपने खण्ड काव्य “अहिल्या “ मे से कुछ अंश पढ़कर प्रस्तुत किए।
रिपोर्ट – अनीता वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »