अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय,हैदराबाद के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी सम्पन्न

हैदराबाद स्थित अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग तथा रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय,भोपाल के अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी जगत के 6 मूर्धन्य साहित्यकारों- अमरकांत, श्रीलाल शुक्ल ,मोहन राकेश, कृष्णा सोबती ,धर्मवीर भारती एवं गोपाल दास नीरज की जन्म शती
पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 8 -9 अप्रैल को किया गया। अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन. नागराजू एवं टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ,केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक श्री सुनील बाबूराव कुलकर्णी, विश्वविद्यालयों की कुल सचिव द्वय श्रीमती सिनी मंचाला तथा डॉ. संगीता जौहरी के आतिथ्य में शीर्ष स्थानीय वक्ताओं ने इन सभी साहित्यकारों के रचनाकर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। हैदराबाद के अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में अत्यंत उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर रेखा एवं मेरे संयोजन में आयोजित इस सफल संगोष्ठी जी से यह प्रश्न उभर कर सामने आया कि विश्वविद्यालय में समृद्ध हिंदी विभाग के होते हुए भी विश्वविद्यालय का नाम अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के बजाय हिंदी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय क्यों न हो? आखिर अंग्रेजी भी विदेशी भाषा ही तो है।

रिपोर्ट – जवाहर कर्णावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »