ममता कालिया (रवि कथा-उपन्यास) पर आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न

इस बार चेतनामयी की गोष्ठी 11 मई 2026 को एन.एस.सी.आई. क्लब में साहित्य अकादमी से पुरस्कृत ममता कालिया के उपन्यास ‘रवि कथा’ पर आयोजित हुई। ममता ने इस आत्मकथात्मक उपन्यास में विभिन्न दृष्टियों को इतनी बारीकी से परखा है और शब्दों में उतारा है कि पाठक स्वयं इन गहन अनुभवों को महसूस करता है। मुझे लगता है कि यह ममता का अत्यंत अद्भुत उपन्यास है, जिसे सभी को पढ़ना चाहिए…

जे.एन.यू. की प्रोफेसर गरिमा श्रीवास्तव ने भी बहुत गहरे चिंतन के साथ इस उपन्यास पर चर्चा की और ममता के इस लेखन में वर्तमान समय के दांपत्य जीवन के जो आयाम देखने को मिलते हैं, उन पर विचार किया। महेश दर्पण, साधना, मृदुला, ममता, गीतू, सुमन, बेला, रजनी, उषा और बाकी सभी लड़कियों ने ममता कालिया के इस उपन्यास और उनकी लेखनी पर बहुत सुंदर ढंग से अपने विचार रखे। अद्भत कार्यक्रम हुआ |

रिपोर्ट :— चित्रा मुद्गल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »