ऋषिकेश में डॉ.पल्लवी किशन “गुरू दीप अवार्ड” से सम्मानित कार्यक्रम सम्पन्न

23 जुलाई 2026, उत्तराखंड । वैदिक सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा उत्तराखंड की पावन भूमि पर “ऋषिकेश कला कुंभ महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। श्री स्वामीनारायण आश्रम में आयोजित दो दिवसीय समारोह में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्य गुरुओं ने अपनी नृत्य प्रस्तुति की तथा उन्हें विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में वरिष्ठता एवं शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए डॉक्टर पल्लवी किशन को “गुरू दीप अवार्ड” से सम्मानित किया गया । उनकी कथक नृत्य प्रस्तुति को उपस्थित संतों, अतिथियों ,देश-विदेश की नृत्य गुरुओं, युवा एवं बाल कलाकारों द्वारा खूब सराहा गया। इस संपूर्ण गरिमामय आयोजन का संयोजन डॉक्टर स्मृति वाघेला (सयाजीराव विश्वविद्यालय के भरतनाट्यम विभाग की विभागाध्यक्ष एवं) आचार्य प्रसन्ना द्वारा किया गया। “ऋषिकेश कला कुंभ 2026” की अखिल भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिकल्पा के कलाकारों ने चार पुरस्कार प्राप्त किये। क्लासिकल जूनियर ग्रुप डांस में प्रथम, क्लासिकल सीनियर ग्रुप डांस में प्रथम, रिद्धि सोनी एकल कत्थक में तृतीय स्थान ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »