जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा संगोष्ठी एवं अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन









22 अगस्त 2026 को फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा संगोष्ठी एवं अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम सत्र में अंतरराष्ट्रीय बहुभाषी कवि सम्मेलन से होगा, जिसमें हिंदी सहित मराठी, तमिल, पंजाबी, उड़िया, कन्नड़, बंगाली आदि भारतीय भाषाओं के कवि काव्य-पाठ करेंगे। इसके बाद ‘दिल से दिल तक’ तथा ‘जर्मनी की चयनित रचनाएँ’ पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। द्वितीय एवं समापन सत्र में ‘भारतीय भाषा शिक्षण : स्थिति, चुनौतियाँ और अवसर’ विषय पर विद्वानों एवं भाषा विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। अंत में समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में भारत और जर्मनी सहित विभिन्न देशों के साहित्यकार, कवि, भाषा-विशेषज्ञ एवं हिंदीसेवी सहभागिता करेंगे।
