ऑक्सफ़ोर्ड में यू.के. हिन्दी समिति की वाद-विवाद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया हिन्दी भाषा कौशल

Report (62)

शनिवार, 18 सित. 2026 यू.के. हिन्दी समिति द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता ऑक्सफ़ोर्ड (इंग्लैंड) में संपन्न हुई जिसमें लंदन, मैनचेस्टर, लिवरपूल, लीड्स आदि शहरों के छात्रों ने भाग लिया। असल में यह प्रतियोगिता यू.के. हिन्दी समिति की वार्षिक परीक्षा का ही एक हिस्सा होती है। जिसमें सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप भारत यात्रा का अवसर मिलता है। और यह ही उसका आख़िरी पड़ाव भी है। इस बार का विषय था, “विद्यालयों में डिटेंशन” इसके पक्ष और विपक्ष में विद्यार्थियों ने अपने अपने तर्क दिए और बहुत ही प्रभावपूर्ण शैली में अपने विचार रखे। उनका हिन्दी भाषा कौशल विस्मित करने वाला था। अब तो स्थिति यह है, कि विजेता चुनने मुश्किल हो जाते हैं। मुझे गर्व है इन बच्चों पर, उनके अभिभावकों पर, हिन्दी समिति पर और इसके अध्यापकों पर, जो अपने अनन्य प्रयास से ब्रिटेन में हिन्दी की अलख जगाये हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »