“दिल्ली कविता मंडल” की विशेष कवि गोष्ठी

Report (63)
Report (64)

रविवार 20 सितम्बर को द्वारका नई दिल्ली स्थित क्रिएटिव अनलॉक स्टूडियो में “हिंदी पखवाड़ा” के अवसर पर “दिल्ली कविता मंडल” की एक विशेष कवि गोष्ठी – आयोजित की गई ।

कविगोष्ठी की अध्यक्षता जाने माने शायर श्री देवेंद्र माँझी ने और रोचक संचालन अपने अंदाज़ में गुरुग्राम के कवि राजेन्द्र निगम राज़ ने किया ।
श्री लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, श्री मनोज अबोध और श्री आलोक अविरल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

जलपान की सुरुचिपूर्ण व्यवस्था के बीच सभी मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया गया और उसके बाद शुरू हुए काव्यपाठ में सर्वश्री नीरज चौहान,हरेन्द्र प्रसाद यादव,शंकर भारती,गौरव त्रिवेदी,वी.के. मन्सोत्रा,पंकज शर्मा,आलोक अविरल,अनिमेष शर्मा आतिश,मनोज अबोध,श्रीमती रूबी मोहंती,श्रीकृष्ण निर्मल,नरेन्द्र शर्मा ख़ामोश,गुरचरण मेहता रजत,चंचल शर्मा ,प्रत्यूष गौतम, मनोज शाश्वत,संजीव कुमार,धीरज चौहान,जितेन्द्र चोइथानी,सत्य प्रकाश तंवर,सुश्री प्रिया वरुण कुमार,कृष्णा माल्या,राजीव शर्मा,संतोष पटेल, प्रत्यूष गौतम,लक्ष्मी शंकर बाजपेई,श्रीमती ममता किरण,देवेन्द्र माँझी जी,राजेन्द्र निगम,श्रीमती इंदु निगम,प्रेम बिहारी मिश्र, श्रीमती सुलेखा मिश्रा, सहित 32 कवियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कविताओं का पाठ कर श्रोताओं का दिल जीत लिया ।
“दिल्ली कविता मण्डल” के अध्यक्ष प्रेम बिहारी मिश्र और कार्यक्रम के संयोजक नीरज चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »