मराठी-हिंदी कवि सम्मेलन संपन्न

Re (7)

पुणे। महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य विभाग की महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी पखवाड़े की समाप्ति पर 30 सितंबर को मराठी-हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया था। महाराष्ट्र साहित्य परिषद के सदाशिव पेठ (पुणे) स्थित सभागार में शुक्रवार की शाम दो भाषाओं के नाम रही। अध्यक्षता प्रदीप निफाडकर ने की। कवियों में कोल्हापुर से प्रताप पाटील, शिरुर से डॉ. ईश्वरी पवार तो पुणे से स्वरांगी साने, अपर्णा कडसकर व मीनाक्षी भालेराव थीं। नांदेड़ से आए कवि बापू दासरी ने संचालन किया। स्वागत अकादमी के सहनिदेशक व सदस्य सचिव सचिन निंबालकर ने किया। आभार सौरभ शिंदे ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »