महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा मराठी–हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में मराठी–हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन 30 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र साहित्य परिषद, सदाशिव पेठ, पुणे में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री प्रदीप निफाडकर ने की तथा विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। संचालन श्री बापू दासरी ने किया।

