दिल्ली में राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन, हिंदी के वैश्विक विस्तार पर हुआ विमर्श
विगत 3-4 अक्टूबर को लुकिंग बियोंड संस्था द्वारा स्कोप कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व रंग फाउंडेशन, वैश्विक हिंदी परिवार तथा विराट वैभव का विशिष्ट रहा। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और विश्व रंग के निदेशक श्री संतोष चौबे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मा० नरेश बंसल (राज्यसभा सांसद) की महनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी और रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय हिंदी के केंद्र के निदेशक डॉ. जवाहर कर्णावट को हिंदी यशस्वी सम्मान से अलंकृत किया गया। प्रारंभ में लुकिंग बियोंड एवं पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अजीत पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत वक्त भी दिया। इस अवसर पर 70 देशो में हिंदी पुस्तक (संपादन श्री संतोष चौबे एवं जवाहर कर्णावट) का लोकार्पण भी हुआ। इस सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में श्री कुमार पाल शर्मा, डॉ. वरुण कुमार, सुश्री गीता करण सिंह (सूरीनाम) सुश्री अतिला कोतलावल (श्रीलंका) सुश्री अंजलि भावे, श्री विनय कुमार जायसवाल, डॉ. ऋतु दुबे तिवारी, श्री श्रीनिवास राव आदि के वक्तव्य भी हुए। सम्मेलन में राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानो को सम्मानित किया गया।

