संत कलम के सिपाही 2026 — अंतरराष्ट्रीय कथा महोत्सव
13 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे (भारतीय मानक समय) गृहस्वामिनी के यूट्यूब चैनल पर ‘संत कलम के सिपाही 2026’ अंतरराष्ट्रीय कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत की डॉ. जया आनंद, सरला मेहता तथा स्वीडन की पूजा अनिल सहभागिता करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य, कथा-सृजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से हिंदी साहित्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में गृहस्वामिनी, वैश्विक हिंदी परिवार, वातायन यूरोप तथा आई.के.एस.ए. सहयोगी संस्थाओं के रूप में जुड़े हैं।

