साहित्य अकादेमी एवं गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, अखनूर के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘डोगरी दोहा-कुंडली’ विषयक एकदिवसीय संगोष्ठी

Sdf

साहित्य अकादेमी के सहयोग से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, अखनूर, जम्मू-कश्मीर में 14 अक्टूबर 2026 को ‘डोगरी दोहा-कुंडली’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में डोगरी साहित्य के प्रतिष्ठित लेखक प्रकाश प्रेमी मुख्य वक्तव्य देंगे। महाविद्यालय की प्राचार्य रोमिला मल्ला मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ डोगरी लेखक ओम गोस्वामी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी के अंतर्गत दो अकादमिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विद्वान डोगरी दोहा-कुंडली की परंपरा, प्रकृति, सामाजिक सरोकारों और आध्यात्मिक पक्षों पर शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य डोगरी साहित्य की काव्य-परंपरा, उसकी समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक महत्त्व पर विचार-विमर्श करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »