शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Image 2026 10 16 at 10.42.00 PM (1)

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी विकसित भारत की परिकल्पना।

   15 अक्टूबर 2026 को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत’ था, जिसमें इंदौर जिले के 12 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को रंगों में साकार किया। प्रतिभागियों ने तकनीकी विकास, शिक्षित भारत, सामाजिक समरसता तथा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे विचारों को अपनी चित्रकला द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी कलाकृतियों में विकसित, आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सुखी भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
  प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. प्रो. अनु उकाण्डे, प्रो. श्रीमती अनुपमा जैन एवं चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. कुमकुम भारद्वाज शामिल थीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता एवं रंग संयोजन के आधार पर श्रेष्ठ कलाकृतियों का चयन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

  • प्रथम स्थान: कनक रघुवंशी — शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर।
  • द्वितीय स्थान: खुशी चौहान — शासकीय महाविद्यालय, सांवेर।
  • तृतीय स्थान: प्रमिला रावत — अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय, इंदौर।
    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण बताया।
    प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से देश के भविष्य के प्रति अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह गतिविधि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक चेतना तथा विकसित भारत के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »