क्रिएटिव कल्चर की गौरवशाली प्रस्तुति : ऑनलाइन कवि सम्मेलन

क्रिएटिव कल्चर द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को सायं 7 से 8 बजे तक ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मीशंकर वाजपेयी करेंगे तथा मुख्य अतिथि श्री रणविजय राव होंगे। सम्मेलन में डॉ. कमलेश नागर शिखा, डॉ. सीमा ‘अदिति’, श्री मनोज अनाम, डॉ. संतोष कुमारी, सुश्री आरती शर्मा, डॉ. पूनम सपरा, डॉ. अनिला सिंह चाइक, श्री जी. पी. सिंह एवं सुश्री प्रीति डांगर आमंत्रित रचनाकार के रूप में काव्यपाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या अरोड़ा करेंगी तथा आचार्य राजेश कुमार का सान्निध्य प्राप्त होगा।
