मैथिलीय भाषा-व्याकरण भास्कर विषयक एकदिवसीय संगोष्ठी

साहित्य अकादेमी एवं हेम-जयंती साहित्य मंच, दरभंगा के संयुक्त तत्त्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को मैथिली के प्रथम व्याकरण ग्रंथ ‘मैथिलीय भाषा-व्याकरण भास्कर’ (लेखक: पंडित हीरालाल झा ‘हेम’) के प्रकाशन की 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम भागलपुर, बिहार स्थित तपस्वी अस्पताल, आदमपुर चौक के संगोष्ठी सभागार में आयोजित होगा। इसमें मैथिली भाषा, व्याकरण, साहित्यिक परंपरा तथा व्याकरण ग्रंथ के विभिन्न पक्षों पर विद्वानों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।
