यंत्रबुद्धि के युग में डीपफेक विषय पर व्याख्यान

केंद्रीय हिंदी संस्थान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, वातायन तथा भारतीय भाषा मंच के तत्वावधान में वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सायं 6 बजे (भारतीय समयानुसार) ‘यंत्रबुद्धि के युग में डीपफेक’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुबई स्थित एल्गो टेक्नोलॉजीज के सीईओ श्री बालेंदु शर्मा दाधीच व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अवतंस कुमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन श्री शिवकुमार निगम करेंगे। इस व्याख्यान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में डीपफेक तकनीक, उसके प्रभावों और साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
