वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा ‘दीपोत्सव : उत्सवों का इंद्रधनुष’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन

केंद्रीय हिंदी संस्थान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, वातायन तथा भारतीय भाषा मंच के संयुक्त तत्वावधान में वैश्विक हिंदी परिवार द्वारा रविवार, 15 नवंबर 2026 को सायं 6 बजे (भारतीय समयानुसार) ‘दीपोत्सव : उत्सवों का इंद्रधनुष’ विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, यम द्वितीया और छठ जैसे पर्वों की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विशेषताओं पर विमर्श होगा।
