वैश्विक हिंदी परिवार एवं हिंदी गुरुकुल स्पेन के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव–नवंबर 2026 का भव्य आयोजन

कार्यक्रम उल्लेख : वैश्विक हिंदी परिवार एवं हिंदी गुरुकुल स्पेन के संयुक्त तत्वावधान में दीप पर्व के उपलक्ष्य में 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को दीपोत्सव–नवंबर 2026 का विशेष आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम यूरोपीय समयानुसार सायं 6:30 बजे तथा भारतीय समयानुसार रात्रि 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्विक हिंदी परिवार के संरक्षक पद्मेश गुप्त करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में यूके की दिव्या माथुर तथा सान्निध्य के रूप में वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष, कवि एवं लेखक श्री अनिल जोशी उपस्थित रहेंगे।
