प्रवासी संवाद एवं पुस्तक लोकार्पण : डॉ. तेजेंद्र शर्मा की पुस्तक ‘बेबसी की दास्ताँ’ पर साहित्यिक विमर्श

F (3)

2 नवंबर, 2026, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद एवं वैश्विक हिंदी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रवासी भवन, नई दिल्ली में ‘प्रवासी से संवाद एवं पुस्तक लोकार्पण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लंदन, ब्रिटेन के सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार डॉ. तेजेंद्र शर्मा के कहानी-संग्रह ‘बेबसी की दास्ताँ’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का स्वागत एवं उद्घाटन वैश्विक हिंदी परिवार के मानद निदेशक श्री विनयशील चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने प्रवासी साहित्यकारों को दो संस्कृतियों और समाजों के बीच सेतु बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया।

Trt

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने की। उन्होंने कहा कि ‘बेबसी की दास्ताँ’ केवल बीमारी और विवशता की कहानियाँ नहीं कहता, बल्कि जीवन, आशा और मानवीय संवेदनाओं को भी अभिव्यक्त करता है। उन्होंने अपने पारिवारिक एवं व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से बीमारी, चिकित्सा व्यवस्था और मानवीय संबंधों के विभिन्न पक्षों को सामने रखा। साथ ही, साहित्य में विषय के गहन अध्ययन और शोध की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक चक्रधर ने संग्रह की कहानियों, विशेषकर ‘डायलिसिस’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि लेखक ने बीमारी, प्रेम, पारिवारिक संबंधों, चिकित्सा की चुनौतियों और जीवन के संघर्षों को संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया है। उन्होंने चिकित्सा के प्रति जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जाँच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

विशिष्ट अतिथि श्री लेखराज (विशेष सचिव, कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग) ने कहा कि यह कृति चिकित्सा विज्ञान और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर समन्वय है। उन्होंने साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में विभाग की भूमिका का उल्लेख किया।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के मानद निदेशक श्री नारायण कुमार ने भारतीय भाषा एवं संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार में परिषद के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने लेखकों से निर्भीक होकर सामाजिक सच्चाइयों को अभिव्यक्त करने का आह्वान किया। वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ‘जोशी’ ने संस्था की 70 देशों और भारत के 28 राज्यों में सक्रियता का उल्लेख करते हुए पुस्तक की शोधपरकता और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की।

डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली के डीन डॉ. सत्यकेतु सांकृत ने साहित्य और चिकित्सा विज्ञान के अंतर्संबंधों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संग्रह में बीमारी के साथ प्रेम, आशा, पारिवारिक संबंधों और जीने की इच्छा का प्रभावशाली चित्रण हुआ है। वरिष्ठ समीक्षक, कवि एवं मीडियाकर्मी श्री सूर्यकांत शर्मा ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए बताया कि संग्रह की दस कहानियों में डायलिसिस, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अवसाद जैसी स्थितियों के माध्यम से रोगियों की मानसिक अवस्था, पारिवारिक संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्ति मिली है।

वरिष्ठ समीक्षक एवं कवि श्री सूर्यकांत शर्मा ने ‘बेबसी की दास्तान’ की समीक्षा करते हुए कहा कि संग्रह की दस कहानियों में विभिन्न बीमारियों, रोगियों की मानसिक स्थिति, पारिवारिक संघर्षों और मानवीय संवेदनाओं का प्रभावशाली चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि लेखक ने चिकित्सा विज्ञान के जटिल विषयों को सरल साहित्यिक भाषा में प्रस्तुत किया है। साथ ही, डॉक्टर-मरीज संबंधों, इच्छामृत्यु और जीवन के संघर्षों को संवेदनशीलता से अभिव्यक्त किया है। उन्होंने इस संग्रह को साहित्य और चिकित्सा विज्ञान का सार्थक समन्वय बताया।

लेखक डॉ. तेजेंद्र शर्मा ने प्रवासी साहित्य के विकास के तीन चरणों—मातृभूमि की स्मृतियाँ, नए देश से तुलना और उस देश के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन का चित्रण—पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रवासी साहित्य अब केवल स्मृतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह नए देश के अनुभवों और जीवन की वास्तविकताओं को भी हिंदी में अभिव्यक्त कर रहा है। उन्होंने लेखन में शोध, अनुभव और ‘परकाया प्रवेश’ की महत्ता पर भी विचार रखे।

प्रकाशक श्री अशोक गुप्ता ने पुस्तक की रचना-प्रक्रिया और उसके शोधपरक स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें चिकित्सा विज्ञान और मानवीय संवेदनाओं का विशिष्ट समन्वय है। उन्होंने साहित्य के प्रति अपने समर्पण को भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वैश्विक हिंदी परिवार, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने किया। अंत में श्री मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’ (सह-संपादक, साहित्य सप्तक) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, साहित्यकारों, शिक्षाविदों, पत्रकारों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : अजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »