ब्लॉग (विचार स्तंभ)
❧ ❖ ❧

🎃Happy Halloween🎃 - (ब्लॉग)

प्रकाशित तिथि: November 4, 2025

Happy Halloween

डॉ शिप्रा शिल्पी

हैलोवीन का दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है, इसलिए यूरोप में सैल्टिक जाति के लोग इस दिन को नए साल की शुरुआत के रूप में भी मनाते हैं.

🎃

हैलोवीन डे को आल हेलोस इवनिंग, आल हैलोवीन, आल होलोस ईव और आल सैंट्स ईव भी कहा जाता है. इस दिन लोग भूतिया कपड़े पहने हैं और उसी तरह का मेकअप भी करते हैं.

सेल्टिक जाति के लोग मानते हैं कि इस दिन उनके पूर्वजों की आत्माएं आकर उनसे मिलती है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन उनके पूर्वजों की आत्मा धरती पर आएंगी और उनका फसल काटना आसान हो जाएगा. यही कारण है कि पश्चिमी देशों के लोग जानवरों के मुखौटे, भूतिया कपड़े और डरावना मेकअप करके आग के आसपास नाचते हैं. शुरुआत में इसे ‘All Saints-Day’-All Hallows (holy) या Hallows Eve के नाम से मनाया जाता था. हालांकि बाद में इसका नाम बदलकर Halloween पड़ गया.

 इस दिन लोग भूतिया कपड़े पहन कर आग के साथ जश्न मनाते थे, ताकि बुरी आत्माएं पृथ्वी से चली जाएं।

🎃

हैलोवीन के अगले दिन यानी 1 नवंबर को ऑल सेंट डे मनाया जाता है। 8वीं शताब्दी में पोप ग्रेगरी III के मुताबिक पृथ्वी से भूत और बुरी आत्माएं भाग गई थीं, इसलिए देवताओं के आने का उत्सव मनाया जाता था। लिहाजा हैलोवीन को ऑल हैलोज ईव के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन लोग भूतिया कपड़े पहनते हैं और लोगों के घर जाकर कैंडी उपहार में लेते हैं. इरिश की लोक कथाओं की मानें तो इस दिन जैक ओ-लैंटर्न बनाने का रिवाज है. लोग एक खोखला कद्दू लेते हैं, जिसमें वह आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और इसके अंदर एक मोमबत्ती रखी जाती है. आखिर में इस कद्दू को लोगों द्वारा दफना दिया जाता है.

🎃

दिलचस्प बात ये है कि कई जगहों पर तो हैलोवीन के दिन पार्टी की जाती है और गेम्स खेले जाते हैं. इस दिन गेम डंकिंग या एप्पल बोबिंग गेम को ज्यादा महत्व दिया जाता है. इस गेम में एक बड़े से टब में पानी भरकर उसमें सेब डाल दिए जाते हैं और इस खेल में भाग लेने वाले लोग अपनें दांतों से सेब को निकालते हैं.

हैलोवीन का अगला दिन जर्मनी में 1 नवम्बर सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

सादर

§ § §
Translate This Website »