
भक्ति पर्व
दिनांक 17.05.2025 को कस्तूरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘भक्ति पर्व’ में “ज्ञान मार्ग से भक्ति मार्ग : गीता” विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथाकार चंद्रकांता जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनीति रावत जी थीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद प्रो. पंकज कुमार मिश्र जी थे और मुख्य वक्ता के रूप में हमें साथ मिला शिक्षाविद प्रो. सत्यपाल सिंह जी का। विशिष्ट वक्ता के रूप में भक्ति साहित्य अध्येता और “कस्तूरी” संस्था की अध्यक्ष दिव्या जोशी जी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का संचालन साहित्य एवं कला अध्येता विशाल पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन साहित्य अकादमी, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में किया गया। आयोजन में दिल्ली के साहित्यकारों के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
तस्वीरों को इंजमाम ने कैद किया है।



















