
वैश्विक हिंदी पत्रकारिता के अध्येता एवं भारत सरकार द्वारा विश्व हिंदी सम्मान से अलंकृत डॉ. जवाहर कर्नावट का विशेष व्याख्यान दिनांक 29 जुलाई 2025, शुक्रवार, दोपहर 12 बजे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित किया गया है। डॉ. कर्नावट 30 देशों की 120 वर्षों की हिंदी पत्रकारिता पर अपने शोध कार्य को प्रस्तुत करेंगे। उल्लेखनीय है कि नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित डॉ. कर्नावट की पुस्तक ‘विदेश में हिंदी पत्रकारिता’ की सामग्री को लिम्का बुक का रिकॉर्ड में भी स्थान प्राप्त हुआ है।
