साहित्य, संस्कृति और शोध के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), नई दिल्ली और लेखक गांव (स्पर्श हिमालय फाउंडेशन), थानो, देहरादून के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति, साहित्य, लोकज्ञान और विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार हेतु संयुक्त रूप से कार्य करना है। इस अवसर पर आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, केंद्र के डीन, कलानिधि संविभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रमेश चंद्र गौड़ तथा लेखक गांव (स्पर्श हिमालय फाउंडेशन) की निदेशक विदुषी निशंक मौजूद रहे। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने शोध, प्रकाशन, छात्र-विद्वान आदान-प्रदान, पांडुलिपियों के संरक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह सहयोग रचनात्मक संवाद, ज्ञान-विनिमय और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के व्यापक प्रसार के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »