“कर्मवीर सम्मान से अलंकृत हिंदी साधना : भोपाल में ‘विश्व में हिंदी’ का गौरवपूर्ण प्रस्तुतीकरण”

माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल देश का अनूठा संस्थान है। इस संग्रहालय में 5 करोड़ पृष्ठों से अधिक शोध संदर्भ सामग्री उपलब्ध है। 19 जून को संग्रहालय के स्थापना दिवस समारोह में श्री सुभाष अत्रे, पूर्व पुलिस महानिदेशक, श्री संतोष चौबे, कुलाधिपति रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, श्री राम तिवारी, मुख्यमंत्री (मध्यप्रदेश) के सांस्कृतिक सलाहकार तथा श्री नूरुल हसन ‘नूर’ , वरिष्ठ पत्रकार के साथ मुझे भी कर्मवीर सम्मान तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री रघुनंदनप्रसाद शर्मा जी के कर- कमलों से प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री शंभू दयाल गुरु इतिहास प्रभाग का लोकार्पण भी हुआ। श्री संतोष चौबे जी के मार्गदर्शन में मेरे द्वारा संपादित पुस्तक ‘विश्व में हिंदी’ (70 देशों में हिंदी की स्थिति) की प्रति भी अतिथियों को भेंट की गई। संस्थान के संस्थापक निदेशक श्री विजयदत्त श्रीधर (पद्मश्री से सम्मानित) का विशेष आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »