एक अविस्मरणीय काव्य संध्या पुणे में – कार्यक्रम सम्पन्न

दिनांक : ०४/०७/२०२६, पुणे के आकुर्डी क्षेत्र में एक सुंदर काव्य-संध्या का आयोजन हुआ। यह आयोजन कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में “सबरंग अखिल साहित्य संघ” के साथ एक साझा प्रकल्प था। इस कवि गोष्ठी में पुणे के सुप्रसिद्ध,जाने-माने साहित्यकार, कवि,लेखक सम्मिलित हुए; साथ ही उस दिन श्वेता सेन (पद्म श्री शेखर सेन की पत्नी) की उपस्थिति ने मंच को और भी गरिमामयी बनाया। यह मेरा परम पुणे के प्रतिष्ठित ग़ज़लकार प्रदीप निफाडकर व कवि डॉ. सुनील देवघर जी के सान्निध्य में कविता पाठ हुआ। जया सरकार, अनिता कुमार व शेफाली अंबास्ता की शानदार रचनाओं से यह काव्य संध्या गुंजायमान हुई। पुणे की सुपरिचित स्वरांगी साने ने इस गोष्ठी का कुशल संचालन करते हुए अपनी कविताओं के साथ इस काव्य संध्या को और भी सुरमई बना दिया। “सबरंग अखिल साहित्य संघ” के संचालक राकेश श्रीवास्तव ने संयोजन किया।

रिपोर्ट :— अनिता कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »