दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन में सजी पावस काव्य गोष्ठी

नई दिल्ली । दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा सम्मेलन कार्यालय में ‘पावस गोष्ठी’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें अनेक वरिष्ठ साहित्यकार, कवि और हिंदी प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध गीतकार एवं सम्मेलन की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा मोहन ने सामाजिक समभाव जगाने तथा संगठित होकर भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के विचार पर बल दिया, वहीं प्रसिद्ध गीतकार आचार्य अनमोल ने बीच-बीच में सुंदर मुक्तक प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का कुशल एवं संयमित संचालन किया। गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध शायर श्री विनय कुमार ने एक सराहनीय गज़ल प्रस्तुत की, सारस्वत अतिथि डॉ० विवेक गौतम ने प्रेरक रचना पढ़ी और मौसम विज्ञानी व नवांकुर साहित्य सभा के अध्यक्ष श्री अशोक कश्यप ने अपने मधुरकंठ से सुंदर रचना प्रस्तुत की। इसके साथ ही सम्मेलन के उपाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय कवि श्री गजेंद्र सोलंकी और प्रो० रवि शर्मा ‘मधुप’ ने काव्य पाठ किया तथा महामंत्री प्रो० हरीश अरोड़ा की गरिमामय उपस्थिति रही; साथ ही डॉ० रंजना अग्रवाल, शैल भदावरी, सरोजिनी चौधरी, अरुण कुमार पासवान, संजय कुमार गिरि, वेद भारती, डॉ० नीलम वर्मा, दास प्रेम, आगरा से पधारे राकेश शर्मा, मनोज ‘निर्झर’, संतोष कुमारी संप्रीति, नेहा जैन, प्रेम सागर प्रेम, रजनी बाला ‘सहज’, मो० इशहाक खान, डॉ० पूनम अग्रवाल, जय सिंह मान, पुष्पा सिन्हा, अपर्णा भटनागर, डॉ० पी लाल, डॉ० सुधा शर्मा ‘पुष्प’, डॉ० संजीव और कमल शर्मा सहित अनेक कवियों एवं साहित्यकारों की उपस्थिति व काव्य पाठ से यह गोष्ठी अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रही।
